मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में शनिवार को अनियंत्रित मैजिक ने सड़क किनारे खेल रहे बच्चे को जोरदार टक्कर मार दिया जिसमें बच्चा गंभीर रूप से घायल हालत में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान खजुरी गांव निवासी उपेन्द्र कुमार यादव का 2 वर्षीय पुत्र अनुराग कुमार के रूप में हुई। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने घायल बच्चे का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे परिजनों ने बताया कि बच्चा सड़क किनारे दरवाजे पर खेल रहा था कि अनियंत्रित मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।