राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी की 24वें स्थापना दिवस पर पेट्रोल-डीजल के बढ़ती कीमतों के खिलाफ निकाली साइकिल रैली

माझी(सारण)। राजद के 24वें स्थापना दिवस के अवसर पर डीजल पेट्रोल एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने मांझी में भी साइकिल रैली निकाली। रैली प्रखंड मुख्यालय से प्रारंभ होकर सरकार विरोधी नारा लगाते हुए थाना बाजार दक्षिण टोला मियां पट्टी मेहंदी गंज फतेहपुर होते हुए प्रखंड मुख्यालय पर पहुंचकर रैली में तब्दील हो गया। रैली में राजद के प्रखंड अध्यक्ष विनय कुमार यादव युवा नेता ई सौरभ सन्नी हसनुद्दीन खान लालबाबू चौधरी नागेंद्र ठाकुर मुल्तान खान प्रह्लाद यादव साहेब यादव आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments