दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
इस संबंध में बेतिया पुलिस अधीक्षक जयंतकांत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में मोटरसाइकिल चोरी और झपटमारी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है। इसे देखते हुए पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें पुलिस को सफलता मिली। शहर के सेवा बाबू चौक पर जांच के क्रम में लोडेड देसी कट्टा और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रानी पकड़ी निवासी अरविंद यादव और चंद्रिका शाह के रूप में हुई है। इससे पहले भी चन्द्रिका हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और अपराधी आचरण का है।




Recent Comments