पुलिस ने देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार

मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के ओलहनपुर गांव नट टोली से एक अपराधी को देशी कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।गिरफ्तार अपराधी पिराहिम नट का पुत्र राजेश उर्फ टेनी नट बताया गया है।इस संबंध में राम बालेश्वर राय ने बताया कि रविवार की संध्या पुलिस गस्ती के दौरान अपराधी टेनी नट का हथियार के साथ लोगो को डराने धमकाने और हंगामा की गुप्त सूचना मिली थी।जिसके आधार पर थानाध्यक्ष राम बालेश्वर राय, एसआई मिथिला सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मयो ने अपराधी को उसके घर से असलहे के साथ गिरफ्तार कर लिया।मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।