पानापुर(सारण)सतजोड़ा बाजार स्थित दुकानों का ताला तोड़ चोरी करने के मामले में नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गिरफ्तार अभियुक्त सतजोड़ा गांव का ही राजेश कुमार उर्फ चोर बताया जाता है । इस मामले में दुकानदार अनुज कुमार ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर राजेश कुमार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी । दर्ज प्राथमिकी में उसने 16 जुलाई की रात अपने दो दुकानों के अलावा बगल के के साइकिल दुकान में हुई चोरी के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के आधार पर राजेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी थी । मालूम हो कि सतजोड़ा बाजार स्थित दुकानों में चोरी की लगातार घटनाएं होती रहती है लेकिन पुलिस के हाथ हर बार खाली रहता है ।