💥 *सोमवार को सीवान में  बरपा अपराधियों  का कहर,शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक मचाया लूट* 
✍ सीवान से नवीन सिंह परमार 
 👉सीवान प्रतिक हीरो एजेंसी के कर्मी को गोली मारकर लूट ली 17 लाख  
👉गुठनी के जतौर बाजार में स्वर्ण दुकान से लूटी लगभग ढाई लाख के जेवर 
⭐सीवान में सोमवार को अपराधियों ने जम कर कहर बरपाया. जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचल तक लूट मचा कर सीवान पुलिस को चुनौती दी. 
गौरतलब हो शहर के गोपालगंज रोड में टड़वा  स्थित सीवान के प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रतीक हीरो एजेंसी के कर्मी से सोमवार की सायंकाल  हथियार बन्द अपराधियों ने
गोली मारकर  लगभग 17 लाख  कैश लुट लिया ।अपराधियो के द्वारा किए गए  गोलीबारी में एजेंसी के  कर्मी मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया ,जहां मनीष गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया । घटना के तुरंत बाद से पुलिस के द्वारा जिले में नाकाबंदी कर के सघन जांच किया जा रहा है ।वहीं पुङोसी जिले के पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है ।
घटना स्थल पर वरीय पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर जांच में जूट गए है ।
 वहीं दूसरी ओर 
सीवान के गुठनी थाना क्षेत्र जतौर बाजार पर एक ज्वेलरी दुकान से पल्सर सवार तीन अपराधियो ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर लगभग ढाई लाख के स्वर्ण आभूषण लूट कर आराम से भाग गए।
प्राप्त जानकी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के  भगवानपुर गाव निवासी सुदामा जी वर्मा जतौर बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं।सोमवार के दोपहर वे अपने दुकान से बाहर बाजार में ही किसी काम से गये थे और दुकान पर उनक पुत्र गुड्डन वर्मा बैठा था।तभी पल्सर पर सवार तीन लोग उनके दुकान पर आए और सोने की लॉकेट दिखाने की बात करने लगे ।एक ब्यक्ति बाइक पर ही बैठा था बाकी दो लोग दुकान में घुस गए और गुड्डन के कनपटी पर पिस्तौल सटाकर तिजोरी में रखे लगभग 100 ग्राम सोने के गहने लूट लिए और दौड़ते हुए पल्सर पर बैठकर तेजी से भाग गए।अभी आस पास के लोग इस मामले को सही से जान पाते तबतक लुटेरे बहुत दूर निकल गए ।लूट की जानकारी होते ही सुदामा जी वर्मा चिल्ला चिल्ला कर रोने लगे।आस पास के लोगो ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।लेकिन तबतक तो लुटेरे गायब हो गए थे।
कुल मिलाकर सोमवार का दिन सीवान में अपराधियों का रहा ।अब देखना है कि पुलिस आगे क्या करवाई करती है । 
दिन-दहाड़े सीवान के एक प्रतिष्ठित व्यापारिक प्रतिष्ठान के कर्मी से हुए  इस लूट कांड व जतौर बाजार में हुई लूट से आम लोगो में दहशत है और लोग पुराने दिनों की लौटने की बात कर रहें है ।
(👉साभार: श्रीनारद मीडिया सर्विसेज)