महाशतचण्डी यज्ञ की कलस यात्रा में आँख पर पट्टी बाँध कर बाइक चलायेंगे बंगाल के जादूगर एमके सरकार
तरैया(सारण) 22.02.2019:
प्रखण्ड के भलुआ बाजार पर आयोजित महा शत चण्डी यज्ञ के लिए आगामी 26 फरवरी को कलस यात्रा निकाला जायेगा।जिसमे बंगाल के मशहूर जादूगर एमके सरकार द्वारा अपनी आँखों पर पट्टी बाँध कर बाइक चलाया जायेगा।जो आकर्षण का केंद्र होगा।इसके लिए यज्ञ मंडप सज धज कर तैयार हो गया है।यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि 26 फरवरी को जल यात्रा,27 फरवरी को मंडप पूजन एवं मूर्ति पूजन,28 फरवरी को अग्नि स्थापना एवं हवन पूजन तथा 07 मार्च को पूर्णाहुति होगा।महा यज्ञ 09 दिनों तक चलेगा।कलस यात्रा में श्रद्धालुओ को सैकड़ो नागा साधुओं के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा।साथ ही महायज्ञ में उज्जैन के 21 तपस्वी साधुओं का दर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।जलभरी के लिए कलस यात्रा यज्ञ मंडप से प्रारंभ होकर गंडक तट यक पहुँचेगी जहाँ से जलभरी किया जायेगा।यज्ञ अवधि के दौरान रामचरित मानस का प्रवचन एवं वृंदावन की रामलीला का भी आयोजन किया गया है।मेले में मौत का कुआ, झूला ब्रेक डांस,बंगाल के जादूगर एमके सरकार,मीना बाजार एवं अन्य मनोरंजन के साधन उपलब्ध रहेंगे।फिलहाल यज्ञ की तैयारी जोरो पर चल रही है।लगभग सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गयी है।