सारण :शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रिंसिपल को डी लिट की उपाधि 
———————
एकमा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने को लेकर यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ अमेरिका ने एकमा ज्योति सेंट्रल हाई स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार को चालू माह में डी लिट ( डॉक्टर ऑफ लेटर्स ) की उपाधि प्रदान किया है। यह उपाधि डॉ राधाकृष्णन रिसर्च एंड डेवलोपमेन्ट सेंटर, बेंगलुरु के सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रदान की गयी है। श्री कुमार को उक्त उपाधि मिलने पर डॉ एस कुमार, प्रो राजगृही सिंह, योगेंद्र शर्मा सहित कई स्थानीय लोगों ने भी इसे एकमा के लिए गौरव की बात बताते हुए प्रिंसिपल को बधाई दी है।