पीएन कॉलेज से कदाचार के आरोप में स्नातक पार्ट थ्री की दो छात्राएं निष्काषित
परसा(सारण):-स्थानीय प्रभुनाथ कॉलेज में चल रही स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षा के दौरान कदाचार करने के आरोप में दो छात्राओं को निष्काषित कर दिया गया।इस सम्बन्ध में केंद्राधीक्षक डॉ पुष्प राज गौतम ने बताया कि शनिवार को प्रथम पली में चल रही पोलटिकल साइंस की परीक्षा में कामेश्वर राय की पुत्री संजू कुमारी तथा नित्या नारायण सिंह की पुत्री रौशनी कुमारी को कदाचार करने के आरोप में पकरा गया।और उस पर पहल करते हुए दोनों छात्राओं को स्पेलड़ कर दिया गया।मालूम हो की स्नातक पार्ट थ्री के परीक्षा कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे से निगरानी के बीच चल रही है।उन्होंने बताया कि परीक्षा को कदाचार मुक्त कराने के उदेशय से परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पूर्व छात्रो का संघनन जांच किया जा रहा है।परीक्षा हॉल में तैनाथ वीक्षक परीक्षा नियंत्रक तथा उड़न दस्ता के टीम द्वारा लगातार जांच अभियान किया जा रहा है।प्राचार्य ने जिस परीक्षा हॉल में छात्र को कदाचार करते पकड़े जाने पर उस हॉल के वीक्षकों के प्रति करवाई करने का निर्देश दिया। वही परीक्षा हॉल से सौ मीटर की दुरी पर अभिभावकों को रहने का निर्देश दिया गया है।परीक्षा को हर हाल में शांति पूर्व रूप से कदाचार परीक्षा आयोजन होने की बातें कही।कादाचार कराने के आरोप में पकड़े गए अभिभावकों पर क़ानूनी करवाई करने का निर्देश दिया।