छपरा। गुरुवार के दिन आपसी विवाद में चाचा ने भतीजा की गला पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना गड़खा थाना के कदना बाजार की बताई जा रही है।जहां खाकी बाबा टोला निवासी जगदीश राय उर्फ जीतन राय द्वारा रिश्ते में 35 वर्षीय भतीजे अजय राय की हत्या कर कर देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पूर्व आपसी विवाद में जमकर मारपीट हुई थी जिसमे जगदीश राय उर्फ जीतन राय घायल हो गया था। दशहरा में बुधवार को अजय घर वापस आया था और गुरुवार को जब वह कदना बाजार पर आया था तभी जगदीश राय उर्फ जीतन राय अपने दो अन्य बेटों के साथ मौके पर पहुँचा और अजय की गरदन पर वार कर दिया जिससे अजय बुरी तरह से घायल होकर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देकर जीतन राय और अन्य फरार हो गए।इधर घायल अजय को स्थानीय लोग ऑटो में डालकर सीएचसी गड़खा लाये जहाँ जांचोपरांत चिकित्सक ने अजय को मृत घोषित कर दिया है। फरार आरोपी जगदीश राय जीतन राय को पुलिस तलाश रही है।
हत्या को लेकर पिता द्वारा पुत्र की हत्या की खबर तेजी से फैली
हत्या की शुरुवाती समय में जानकारी प्राप्त हुई की पिता ने आपसी विवाद में पुत्र की हत्या कर दी।लेकिन कुछ समय बाद पुलिस ने स्पष्ट कर दिया कि अजय की हत्या जमीनी विवाद में हुई है और अजय के पिता और पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है।अजय को एक दस वर्षीय पुत्र है।





Recent Comments