आर्थिक रूप से कमजोर मरीज प्रधानमंत्री राहत कोष से करा रहे है अपना इलाज – राजीव प्रताप रूडी
• सांसद राजीव प्रताप रुडी की अनुशंसा पर एक दिन में तीन मरीजों को मिली सहायता
सारण, 14 अक्टूबर 2021। असाध्य रोगों से पीड़ित उपचार का खर्च उठाने में असमर्थ लोगों के इलाज के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाती है जिसका बखूबी उपयोग अपने क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह सारण सांसद राजीव प्रताप रुडी कर रहे है। रुडी निरंतर क्षेत्र के लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से अनुशंसा कर राहत पहुंचवाते रहते है। इसी कड़ी में आज तीन मरीजों को प्रधानमंत्री सहायता कोष से इलाज हेतु 3,58,200/- रूपया की राशि स्वीकृत करायी गयी है जिसमें राजकुमार महतो, पिता-श्री सुदर्शन महतो, गुदरी राय के चौक, भगवान बाजार, छपरा को कैंसर के इलाज में 1,29,100/- श्रीमती रामन्ती देवी, पति-श्री सुनील कुमार, अदमापुर, खानपुर, सारण को कैंसर के इलाज में 1,29,100/- तथा अभिषेक कुमार, छोटी मस्जिद, दहियावां, छपरा को किडनी ट्रांसप्लान्ट कराने के लिए 3,00,000/- रुपया की राशि स्वीकृत करायी गयी है।
इस संदर्भ में सांसद रुडी ने बताया कि सांसद कंट्रोल रूम नं॰ 18003456222 पर मरीजों के परिजनों ने उचित उपचार के लिए आर्थिक मदद का आग्रह किया था और कंट्रोल रूम में सहायता के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराया। अनुशंसा उपरान्त तीनों मरीजों की चिकित्सकीय सहायता के रूप में प्रधानमंत्री राहत कोष से राशि उपलब्ध करा दी गई है। विदित हो कि सांसद राजीव प्रताप रुडी, अपने लोकसभा क्षेत्र से कई लोगों को प्रधानमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए सहायता उपलब्ध कराते रहे है। रूडी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय मृतप्राय हो चुके प्रधानमंत्री राहत कोष राजग की सरकार बनने के उपरान्त सक्रिय हुआ जिसके अन्तर्गत इस सहायता से सारण लोकसभा क्षेत्र ही नहीं अपितु राज्य के अन्य क्षेत्रों से भी कई पीड़ितों को लाभान्वित किया जा रहा है।