

संजय विजित्वर (हाजीपुर)-डॉ यूपी वर्मा के निधन से चिकित्सकों सहित चित्रांश परिवार भी शोकाकुल हो गया है।स्वर्गीय डॉ वर्माअपनी व्यवहारकुशलता के कारण चिकित्सकों के बीच काफी लोकप्रिय थे । स्थानीय एक निजी अस्पताल में डॉ० रंजन की अध्यक्षता में कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री रंजीत श्रीवास्तव के संचालन में डॉक्टर यू पी वर्मा के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया।स्वर्गीय डॉक्टर यूपी वर्मा बीते वर्षों में अपने कार्यकाल के दौरान हाजीपुर सदर अस्पताल में उपाधीक्षक के पद थे तथा नालंदा में सिविल सर्जन भी रहे। वर्तमान में बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य निदेशक के पद थे। शोक सभा में डॉक्टर रंजन, रंजीत श्रीवास्तव, अभय कुमार, मधुसुढ़न तिवारी, पप्पु कुमार, धनोज कुमार, उमेश कुमार, चमचम, जयंत राज, नन्दनी उपस्थित थे।
कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष रबिन्द्र रतन सहित कई चित्रांशों ने दो मिनट का मौन रख शोक व्यक्त की।




Recent Comments