पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में शुक्रवार की शाम बाढ़ के पानी में डूब जाने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी ।  मृत बुजुर्ग पृथ्वीपुर गांव के ही 65 वर्षीय सत्यदेव सिंह बताये जाते है । बताया जाता है वे अपने बथान से घर कुछ जरूरी सामान लेने जा रहे थे कि बाढ़ के पानी की तेज धारा में बह गए और पानी मे डूब जाने से उनकी मौत हो गयी । सूचना पाकर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुँची एवं शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजवाया । इस बीच खबर मिलते ही जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुँचे एवं शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया । उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ितों परिजनों को आपदा राहत कोष से मिलने राशि अविलंब मुहैया कराने का आश्वासन दिया ।  उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बच्चे एवं बुजुर्गों की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जाने से रोकें । मौके पर जदयू के जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ,तरैया प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार सिंह ,निरंजन सिंह उर्फ भुट्टू सिंह भी उपस्थित थे।