पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के रसौली टाड़ी टोला निवासी एवं पेशे से ट्रक ड्राइवर  साठ वर्षीय महेश सिंह की बुधवार की सुबह गया जिले में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी ।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह करीब दस बजे वे गया जिले के आमस थाने क्षेत्र में अपनी ट्रक खड़ी कर चाय पीने गये थे।इसी दौरान वे एक चारपहिया वाहन के शिकार हो गए एवं घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।