गुरु महोत्सव की रही धूम, पूजा व भंडारे का आयोजन

#परवेज़ अख्तर/सिवान:
शुक्रवार को गुरु पूर्णिणा की धूम रही। आषाढ़ के पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन हर जगह गुरु की पूजा एवं उनका गुणगान किया जाता है। जगह-जगह हवन पूजा तथा भंडारे का आयोजन किया गया था। जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रवचन का भी आयोजन किया गया जहां काफी
संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सदर प्रखंड के विशुनपुर रामपुर गांव स्थित श्री श्री 1008 स्वामी विचित्रानंद परमहंस की समाधि स्थल आनंद धाम में गुरु महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वामी विचित्रानंद स्वामी के समाधि पर पूजा अर्चना की। इस मौके पर हवन पूजा तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्थानीय समेत अन्य प्रदेशों क्रमश: पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू, लखनऊ, चंडीगढ़, राजस्थान से काफी संख्या में शिष्य पहुंचे हुए थे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के सेवक अजय कुमार उर्फ मुन्ना चौधरी,डॉ. जेपी यादव, उमाशंकर यादव, सोनू कुमार यादव, हरिदास चौधरी, बबन चौधरी, विश्राम चौधरी, पैक्स अध्यक्ष हरेंद्र यादव, रामसुमेर चौधरी, धर्मेंद्र यादव, रवि यादव, जितेंद्र यादव, प्रेम सागर यादव, ब्रजेश यादव, अरुण यादव, सूरज कुमार यादव, धनंजय कुमार यादव समेत ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा। यज्ञ को ले जगह-जगह तोरणद्वार बनाए गए हैं। इस मौके पर पूरे दिन गुरु वंदना से वातावरण गूंजता रहा।