
परसा (सारण)-नगर पंचायत परसा बाजार के प्रशासनिक भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराने में संबेदक को पांच बर्ष भी कम पड़ गया।भवन निर्माण कार्य पूर्ण नही होने से नगर पंचायत के पदाधिकारी और कर्मचारी को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी डॉ किशोर कुणाल द्वारा गत 4 जून को नगर विकास प्रमंडल-1 (बुडको) के कार्यपालक अभियंता छपरा को प्रशसनिक भवन निर्माण कार्य मे शिथिलता बरतने के संबंध में लिखित शिकायत किया गया है।आवेदन में भवन का निर्माण कार्य तेजी से कराने तथा भू तल को फिनिश कराने का अपील किया है।ताकि जल्द से भवन में कार्यालय स्थापित कर दैनिक कार्य निष्पादित करने का शिकायत किया गया है।इस संबंध में ईओ ने कहा कि नगर पंचायत परसा बाजार के प्रशासनिक भवन निर्माण कार्य पूर्ण नही होने से कर्मचारी पदाधिकारी तथा वार्ड पार्षदों के साथ आम जनता को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।उन्होंने कहा कि पांच बर्ष पूर्व भवन का निर्माण कार्य शुरू किया गया था।लेकिन आज तक निर्माण कार्य पूर्ण नही हो सका।दो कमरे के पंचायत भवन में किसी प्रकार कार्य का निष्पादन कराने की बातें कही।




Recent Comments