पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-

बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बेतिया जिला अंतर्गत अवैध शराब कारोबारियों /वारंटीयो एवं कांड के अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की गई । जिसमें भिन्न कांडों के अभियुक्तों /शराब कारोबारियों एवं वारंटियों सहित 34 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया ।
इस दौरान साठी थाना अंतर्गत 15 लीटर देसी चुलाई शराब, योगापट्टी थाना अंतर्गत 12 लीटर देसी चुलाई शराब, नवलपुर थाना अंतर्गत 11 लीटर देसी चुलाई शराब, चनपटिया थाना अंतर्गत 5 लीटर देसी चुलाई शराब, कुमारबाग ओo पीo अंतर्गत 2 लीटर देसी शराब ,नौतन थाना अंतर्गत 1 लीटर 600 एमo एलo विदेशी शराब तथा शिकारपुर थाना अंतर्गत 1 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ 02 मोटरसाइकिल बरामद किया गया ।मझौलिया थाना क्षेत्र में केंद्रीय अर्धसैनिक बल के साथ छापेमारी की कार्रवाई करते हुए 227 लीटर देसी शराब बरामद किया गया ।
भगहा थाना क्षेत्र में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान 03 पशु 47,900 रु नगद राशि एवं 1 मोबाइल के साथ एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया । बेतिया जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन वाहन चेकिंग के दौरान जुर्माना 01,05,400रु जुर्माना राशि एवं सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग ना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11,500 रु मास्क जुर्माना राशि के रूप में वसूल की गई ।