सारण :अपनी मांगो के समर्थन मे अनुबंध पर बहाल सभी स्वास्थ्यकर्मी सामुहिक हड़ताल पर, इमर्जेंसी को छोड़ सभी स्वास्थ्य सेवाएं हुई  बाधित 
अमनौर /सारण 

अमनौर पीएचसी परिसर में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुबंध पर बहाल एएनएम, आयुष चिकित्सक , आरविएसके चिकित्सक , स्वास्थ्य प्रवंधक ,लेखापाल , प्रखंड मुल्यांकन , डाटा ऑपरेटर ,102एम्बूलेन्स चालक ,आशा ,ममता व कुरियर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया. तथा अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने का फैसला लिया. स्वास्थ्य केन्द्र  परिसर में प्रदर्शन के दौरान उक्त कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के खिलाफ अपना आक्रोश ब्यक्त किया. उन सभी का आरोप था कि सरकार समान काम ले रही है , वही समान वेतन नहीं दे रही है.  यह नाइंसाफी है. उतनी कम पगार में परिवार के भरन – पोषण से लेकर बच्चों की पढाई भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार से यथाशीघ्र सेवा नियमित करने व मानदेय में बढोतरी करने की मांग किया.  उनलोगों ने कहा कि आपातकालीन सेवा छोड़ सभी स्वास्थ्य सेवा ठप रहेगी. प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान अपनी 11 सूत्री मांगों से संबंधित एक ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 बीके चौधरी व बीडीओ को सौपा. प्रदर्शनकारियों में शामिल स्वास्थ्य प्रवंधक शिवकुमार पासवान ,महासचिव अमित कुमार सिंह, सचिव पुष्पेन्द्र कुमार पीयुष ,  डा0 प्रमोद कुमार , रौशन कुमार तिवारी , संतोष कुमार , सिंह , रेखा कुमारी , गायत्री कुमारी, मंजू देवी, अंजु कुमारी, बिन्दु देवी,  कुमारी सुधा चौबे , डा0 अंजू कुमारी , डा0 दीपेन्द्र कुमार व डा0 राजीव पंडित सहित दर्जनों संविदा कर्मियों ने बताया मांगे पूरी होने तक अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहेगा. इधर मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा0 बीके चौधरी ने कहा उपरोक्त सभी को हड़ताल पर चले जाने के बाद से म चिकित्सा सेवा बाधित हो गयी है. तथा कार्य में परेशानी हो रही है. जिसको लेकर वरिये पदाधिकारी को सूचित किया है. इधर स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से  मरीजों को बीना इलाज कराये वापस लौटना पड़ रहा है.