पानापुर (सारण)गुरूवार स्थानीय थाना के प्रांगण में सीओ रंधीर प्रसाद की अध्यक्षता में दीपावली और छठ महापर्व को ले शांति समिति की बैठक हुई।जिसमें दर्जनों जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों ने भाग लिया।सीओ रंधीर प्रसाद ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य व्यक्तियों से आग्रह किया कि शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में त्योहार मनायें।मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से सीओ ने कहा कि आप सभी अपने स्तर से यह ध्यान रखे की छठ घाटों सोसल डिसटिन्स का पालन हो।क्योंकि जबतक कोविड19 की दवाई नहीं आती है तबतक कोई ढीलाई नहीं करना है।मौके पर स्थानीय थानाध्यक्ष महम्मद जफरूद्दीन,महम्मद मंसूर,सभा राय,अनिल कुमार मांझी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।