परवेज अख्तर /सिवान
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दो महिला घायल हो गई।घायल महिला रमिता व रिंकू देवी बताई जाती है बताया जाता है कि हरिहरपुर लालगढ़ गांव में कुसुम देवी एवं आशा देवी के बीच मारपीट हो गई। इसमें रिंकू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मारपीट की घटना को लेकर कुसुम देवी ने हरिहरपुर लालगढ़ गांव के आशा देवी, किसनावती देवी, शैलेंद्र साह, मुन्ना साह, मनोज साह, गोलू कुमार व झरिया देवी को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिली है।




Recent Comments