👉हरिद्वार में आयोजित NUJI की राष्ट्रीय कार्य समिति के बैठक के बाद समापन समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा  सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति पूरी कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून इस समय की जरूरत और मांग भी है। संसद के अगले सत्र में ही इससे संबंधित प्रस्ताव लाया जाएगा।👈

♨हरिद्वार। सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति पूरी कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून इस समय की जरूरत और मांग भी है। संसद के अगले सत्र में ही इससे संबंधित प्रस्ताव लाया जाएगा।



डा. रमेश पोखरियाल निशंक रविवार की शाम हरिद्वार प्रेस क्लब के सभागार में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समापन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता बेहद गरिमामय मिशन है। तमाम चुनौतियों के बीच जिस तरह से पत्रकार अपने कर्तव्यों को अंजाम देते हैं, वह बहुत कम ही दिखाई देता है, लेकिन ब्लैक मेंलिंग करने वालों को वे पत्रकार नहीं मानते। ऐसे लोगों से पत्रकारों और पत्रकार संगठनों को भी बचने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का देश की आजादी और उसके बाद विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अभी भी देश के समग्र विकास की महती जिम्मेदारी पत्रकारों के कंधों पर है। इस दिशा में सभी को सकारात्मक सहयोग करना है। उन्होंने कार्यकारिणी में लाए गए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग के प्रस्ताव पर कहा कि यह बेहद जरूरी है। इस बारे में पत्रकार संगठनों से वार्ता कर वें संसद के अगले सत्र में ही इस आशय का प्रस्ताव लाने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन समिति का अध्यक्ष होने के नाते आश्वासन दिया कि संसद में अभी तक पत्रकारों से संबंधित जो भी घोषणाएं हुई होंगी और उन पर अमल नहीं किया गया होगा, तो वे उनका अवलोकन कराकर उन्हें पूरी कराएंगे। एनयूजे के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी ने सरकार से पत्रकार हित में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कहा कि दो दिनों की बैठक में जो भी प्रस्ताव पारित किए गए हैं उन्हें दिल्ली में केंद्र सरकार के साथ ही सभी राज्यों की सरकारों को भी भेजा जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री शिवकुमार अग्रवाल ने कहा कि सरकार जिस तरह से पत्रकारों के हितों की अनदेखी कर रही है। हम सभी को एकजुट होकर संघर्ष का बिगुल बजाना होगा। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रासबिहारी ने पत्रकार पेंशन सहित कई मुद्दों पर प्रभावी कदम उठाने की मांग सरकार से की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामचंद्र कन्नौजिया, प्रेस क्लब के महामंत्री ललितेंद्र नाथ, कार्यक्रम के संयोजक देवेंद्र शर्मा, सह संयोजक धर्मेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री राहुल वर्मा, आदेश त्यागी, रामेश्वर दयाल शर्मा, आशीष मिश्रा, दीपक नौटियाल, संजय रावल आदि ने भी विचार रखे। बैठक में पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री रतन दीक्षित, प्रसन्ना मोहंती,विवेक कुमार जैन, प्रबीर चौधरी, सुशील त्यागी, संतोष भगवन, अजय कुमार, राजेश मिश्र, शिवमनोहर पांडेय आदि पदाधिकारियों को कुमार दुष्यंत, जयपाल सिंह, कुमकुम शर्मा, प्रतिभा वर्मा, संदीप रावत, दिनेश भारद्वाज, सुरेंद्र बोकाडिया, सतीश गुजराल, विजय शर्मा, शिवकुमार शर्मा, शिवा अग्रवाल, विवेक शर्मा, अश्विनी बिश्नोई आदि ने स्वागत किया। संचालन देवेंद्र शर्मा ने किया।
——–