

♨सीवान शहर के पत्रकार भवन में रविवार को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के तत्वावधान में पत्रकार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय महासचिव प्रेम कुमार, उपाध्यक्ष राजकिशोर सिंह व सदस्य क्रांति कुमार शामिल हुए। इस मौके पर राज्य मुख्यालय से आए पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। जबकि प्रांतीय पदाधिकारी व जिला इकाई के अध्यक्ष, महासचिव समेत सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्यों को जिला परिषद के उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने शॉल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रांतीय महासचिव प्रेम कुमार ने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष होना चाहिए। अपने कतर्व्य व दायित्य के प्रति सजग होना चाहिए। यही पत्रकारिता का मूल मंत्र है। उन्होने कहा कि पत्रकारों एकता होनी चाहिए। उन्होने कहा कि पटना में आने वाले पत्रकारों को ठहरने व खाने की व्यवस्था की गई है। वे अपना परिचय पत्र दिखाकर इसका लाभ ले सकते है। जिला महासचिव अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि पत्रकारों को किस तरह पत्रकारिता करनी चाहिए। इसके बारे में जानकारी दी। प्रेस क्लब के अध्यक्ष कैलाश कश्यप ने मंच का संचालन किया। उन्हाेने कहा कि प्रदेश के पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में और बेहतर कार्य होगा। जिला ईकाई के अध्यक्ष ने कहा कि शहीद साथी राजदेव रंजन की इच्छा थी कि हर माह कही व कही मीडिया मीट का आयोजन किया जाएं। इसलिए 30 दिसम्बर को सिसवन प्रखंड के महेन्द्रनाथ मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इककी तैयारी जिले के दक्षिणांचल क्षेत्र के पत्रकार करेंगे। इस मौके पर मनोज कुमार सिंह, अरविंद कुमार पाठक, जमाले फारुक, जयनाथ सिंह, अनीश पुरुषार्थी, अभय कुमार सिंह, राजेश अनल, सुशील कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह, प्रेम सागर शर्मा, चंदन कुमार बंटी, विजय कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह, अखिलेश्वर कुमार सिंह, मुस्ताक आलम, कौशलेन्द्र चाैबे, नजरे आलम, अशोक कुमार पांडेय, राजीव कुमार मिंटू आदि मौजूद थे।




Recent Comments