
पानापुर(सारण)वाल्मीकि नगर बराज से सोमवार की सुबह 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने की सूचना पर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है । स्थानीय प्रशासन द्वारा ध्वनि विस्तारक के माध्यम से गंडक नदी के निचले इलाकों में बसे पृथ्वीपुर ,सलेमपुर ,बसहिया ,रामपुररूद्र 161 आदि गांवों के लोगो को सचेत रहने की सलाह दी जा रही है । सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि नदी के निचले इलाकों में बसे लोगो को सारण तटबंध के किनारे स्थित विद्यालयों में चले जाने को कहा जा रहा है वही इन केंद्रों पर प्रशासनिक स्तर पर भी व्यवस्था की जा रही है ।मालूम हो कि एक सप्ताह से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे लोग गंडक का जलस्तर में कमी होने से थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन नेपाल द्वारा भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना से बाढ़ पीड़ितों में भय देखा जा रहा है ।




Recent Comments