परवेज अख्तर/सिवान :
लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ पडौली मां भवानी के दरबार में स्थापित स्थल पर बच्चों द्वारा छठ की सुबह पटाखा उड़ाने से इसकी चिंगारी उड़कर पुजारी सह आचार्य विशेश्वर मिश्र के देह पर गीरकर ब्लास्ट किया. जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज नबीगंज अस्पताल में चल रहा है.