
तरैया,(सारण)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात्रि में पड़ोसी द्वारा एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले एक 15 वर्षीय बच्चे ने घर में घुसकर उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची अपने कमरे में अकेली सो हुई थी। उसकी मां और छोटा भाई दूसरे कमरे में सोए हुए थे। इसी दौरान आरोपी ने चुपके से घर में दाखिल हो गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर उसकी मां जगी और कमरे में गई तब तक आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता के पिता आजीविका के लिए बिहार से बाहर एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घर पर बच्ची अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती है। घटना के तुरंत बाद बच्ची की मां ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। कानूनी कार्रवाई के तहत पीड़िता को धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने और मेडिकल परीक्षण के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए मामले को किशोर न्याय अधिनियम (JJC) के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।




Recent Comments