
पानापुर(सारण)ठंढी के मौसम में चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने सोमवार को सतजोड़ा बाजार के दुकानदारों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की ।प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि वैसे तो थाना क्षेत्र के सभी मुख्य बाजारों पर चौकीदारों की ड्यूटी लगायी गयी है फिर भी दुकानदारों को भी सचेत रहना चाहिए ।उन्होंने कहा कि चोरी की घटनाओं के रोकथाम के लिए स्थानीय प्रतिनिधियों से भी सहयोग की जरूरत है।वही मुखिया प्रतिनिधि नवीन कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि मुख्य बाजार के बीचोबीच गुजरने वाली लखनपुर बंगराघाट एसएच पर गत 8 दिनों के अंदर दो सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है।उन्होंने थानाध्यक्ष से मांग किया कि कंपनी से बात कर बाजार के समीप हल्के स्पीडब्रेकर का निर्माण कराया जाय।




Recent Comments