मढ़ौरा ,सारण ।नगर क्षेत्र के असोइयां ढ़ाला के पास रेलवे पुलिस का बिना किसी कारण अतिक्रमण हटाने में की गयी असंतुलित कारवायी से लोगों में असंतोष बढ़ गया । लोगों का कहना था कि इसको लेकर कोई नोटिस नही की गयी थी अचानक कुछ पुलिसकर्मी जेसीबी के साथ पहुंच गये और अपनी कारवायी शुरू कर दी । कारवायी के तहत रेलवे पुलिस ने गुजरने वाली असोइयां सरहियां मुख्य सड़क के पूर्व की तरफ लोगों के दूकान मकान के आगे गहरा गढ़ा खोदवा दिया । ग्रामीणों का कहना था कि रेलवे लाइन सड़क के पश्चिम में स्थित है । सड़क के पूर्व में रेलवे का जमीन भी है भी तो कही दो फीट कही चार फीट समानांतर नही है । जबकि कारवाई में रेल पुलिस ने सभी के घर दूकान के आगे गहरा गढ़ा खोदकर वैमनस्यता को दिखाया है । पूर्व से रेलवे की नापी में लगाये गये पीलर का भी रेल पुलिस ने अवलेहना की और जबरन कार्य को अंजाम दिया । इस दौरान कुछ युवकों ने जब विरोध किया तो उन्हे धमकाया और चूपचाप रहने की चेतावानी देने लगे ।


ग्रामिणों ने कहा कि रेलवे से नोटिस मिलता तो वे खुद अतिक्रमण हटा लेते । जिस जमीन पर अतिक्रमण बोल कर रेलवे ने कारवायी की वह रेलवे की है भी नही और जहा है वहा अतिक्रमण जैसा कुछ निर्माण भी नही था । इधर रेल पुलिस की आनन फानन में की गयी कारवाई से मुख्यमंत्री नलजल योजना का पाइप भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होगा जिससे पानी की सप्लाई बाधित हो गयी ।