सारण :​मुफ्फसिल मे एक अज्ञात शव बरामद
#************************#
डोरीगंज-:
छपरा पटना मुख्यमार्ग स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महाराजगंज तीनमहुआ गाँव के समीप सड़क किनारे से सोमवार को स्थानीय पुलिस ने एक अधेड़ का शव बरामद किया
पुलिस सूत्रो के मुताबिक अधेड़ का शव मुख्यमार्ग सड़क के किनारे लावारिश अवस्था मे पड़ा था जिसकी सूचना ग्रामीणो के द्वारा दी गई
जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस के द्वारा लाश को कब्जे मे ले पोस्टमार्टम हेतु छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया वही बरामद लाश को लेकर पुलिस का मानना है कि मृत अधेड़ एक भिखारी था जिसके बारे मे लोगो से हुई पूछताछ के दौरान पता चला जिसकी उम्र लगभग 55 साल के करीब है
थानाध्यक्ष शंभूशरण सिह ने बताया कि शव की पहचान अभी अज्ञात है