*ध्रमेन्द्र ने अपना रक्तदान कर के किया* *” SIWAN BLOOD DONOR CLUB ” के  अभियान का शुभारंभ*

✍सीवान से रोहित सिंह परमार
सीवान: सीवान के समाजिक कार्यकर्ताओ के द्वारा शुरू किए गए अभियान ” आओं करें रक्तदान- बचाएं किसी की जान ” की शुरूआत शनिवार को सीवान ब्लड डोनर क्लब के सदस्य ध्रमेन्द्र कुमार पर्वत ने अपना रक्तदान कर के किया. इस प्रकार ध्रमेन्द्र  सीवान ब्लड डोनर क्लब के पहले रक्तदान करने वाले सदस्य बन गए. 
गौरतलब हो कि पिछले दिनों सीवान मालवीय नगर के नीलेश कुमार वर्मा व पत्रकार नवीन सिंह परमार व कुछ मित्रों ने स्वैच्छिक रक्तदाताओं के एक मंच के रूप में ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” की स्थापना किया था . क्लब के गठन के एक सप्ताह के अंदर ही सौ से ऊपर लोग  क्लब के साथ जुङ चुके है.

बता दे कि शुक्रवार की देर संध्या क्लब के सदस्य व सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो स्नेही के आर जे राणा ने क्लब के वाट्सअप ग्रुप में एक मैसेज पास किया की एक एनेमिक मरीज को AB+ रक्त की शक्त आवश्यकता है, क्लब के वाट्सअप ग्रुप में पास हुए इस पहली घोषणा को पढ कर क्लब के साथी ध्रमेन्द्र कुमार पर्वत जो व्यक्तिगत पेशा से LIC अभिकर्ता है वे शनिवार को प्रातःकाल सामने आ कर वाट्सअप ग्रुप में  घोषणा किया की मेरा ब्लड ग्रुप AB+ है और मै स्वैच्छिक रूप से अपना रक्तदान करना चाहता हूं. साथी ध्रमेन्द्र की यह घोषणा देखने व सुनने में भले ही साधारण दिखाई देता हो लेकिन सीवान इतिहास में यह घोषणा एक ऐतिहासिक घोषणा बन चुका था और इस घोषणा के साथ व साथी ध्रमेन्द्र कुमार पर्वत के द्वारा शनिवार को सीवान सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में किए गए रक्तदान के साथ ही सीवान में स्वैच्छिक रूप रक्तदान करने लोगों का प्रथम समूह- 
” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” का विधिवत् शुरुआत हो गया. क्लब के संयोजक नीलेश कुमार वर्मा ने बताया कि हालाकि की हम से बहुत सारे लोग पहले से ही स्वैच्छिक रूप से रक्तदान करते है लेकिन आज का दिन ऐतिहासिक इस माएने में है कि आज सीवान में स्वैच्छिक रूप रक्तदान करने वाले लोगों का एक संगठन ” सीवान ब्लड डोनर क्लब ” ने काम करना शुभारंभ कर दिया. श्री वर्मा ने कहा कि हमारे साथियों का यह प्रयास होगा कि सीवान रक्त के अभाव में कोई भी जरूरतमंद को परेशान नहीं होना पङे.