
नुक्कड़ नाटक करते कलाकार तथा मानव श्रृंखला की पूर्वाभ्यास करते छात्र
पानापुर (सारण)शनिवार को थानाक्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भोरहाॅ में शिक्षा विभाग की “कला जत्था “की टीम ने पहुँचकर शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा ग्रामीणों से मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील की ।कलाकारों ने अपने कला के माध्यम से दहेज प्रथा, शराबबंदी जैसे कुप्रथाओं को मिटाने तथा जल तथा हरियाली को जीवन के लिए सुरक्षित करने का संदेश दिया।मौके पर उपस्थित सैकड़ों छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाध्यापक नवल किशोर राय ने इस मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल तथा हरियाली अर्थात जंगल की सुरक्षा अतिआवश्यक है।अन्यथा हमारी आनेवाली पीढ़ी के सामने जल का अभाव तथा पर्यावरण प्रदूषण सबसे समस्या बन जाएगी।




Recent Comments