• जिले के सभी विधान सभा मे ऐतिहासिक होगा वर्चुअल सम्मेलन- अल्ताफ

• 22 जुलाई से 27 जुलाई तक होने वाले वर्चुअल रैली की तैयारी बैठक के लिए किया वर्चुअल संवाद

छपरा (सारण)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यो से राज्य की जनता अभिभूत है ।जिसके दम पर जद यू दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी और सारण सहित राज्य भर में पूर्ण बहुमत से जीत हासिल करेगी ।उक्त बातें जिला जद यू संगठन प्रभारी अरविंद राय ने जिले के  जद यू के वरीय नेताओ व कार्यकारिणी समिति सदस्यों व विधान सभा प्रभारी ,प्रखंड अध्यक्षो के साथ वर्चुअल संवाद के जरिए संबोधित करते  कही।उन्होंने कहा कि जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रो में 22 जुलाई से 27 जुलाई तक विधान सभावार वर्चुअल सम्मेलन होना है। जिसमें आप अपने विधान सभा स्तर के सभी सक्रिय कार्यकर्ताओ प्रखंड अध्यक्ष बूथ स्तर के सचिव अध्यक्ष को जोड़ने का काम करेंगे ।वही आगामी 7 अगस्त को मुख्यमंत्री राज्य भर के कार्यकर्ताओं व आम जन मानस को संबोधित करेंगे। जिस कार्यक्रम से जुड़कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाना है।वही  जिला जद यू अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने इस वर्चुअल सम्मेलन में कहा कि आज की यह बैठक 22 जुलाई से होने वाले वर्चुअल सम्मेलन की तैयारी के लिए वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।प्रदेश कार्यालय द्वारा चार टीम के द्वारा अलग अलग विधान सभा क्षेत्रो ने वर्चुअल सममेलन करेगे। जिस कार्यक्रम में विधान सभावर पदाधिकारियो को जिम्मेवारी दी गयी। उन्होंने बताया कि सभी विधान सभा क्षेत्र में व्यापक तैयारी की गई है ।विधान सभावार वर्चुअल सम्मेलन ऐतिहासिक होगी।मौके पर जयप्रकाश यादव ,सुरेश सिंह ,जयप्रकाश भारती ,जावेद अब्बास ,मैनेजर सिंह ,काजीम रजा रिजवी ,मन्नू गिरी ,दिनेश प्रसाद कुशवाहा,संजय राम ,गुड्डू खाँ ,वीरेंद्र गिरी ,शम्भू मांझी ,अख्तर अली आदि लोग थे।