अमनौर/सारण।प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर लाभुकों से सत्यापन व दिलाने के नाम पर आये दिन बिचौलिए द्वारा उगाही करने का का मामले सामने आते रहता है. इसी प्रकार आवास सहायक द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक महिला से पांच हजार रुपए उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है. मामला प्रखंड के धर्मपुर जाफर पंचायत अंतर्गत अमनौर सुल्तान जान का बताया गया है. इसको लेकर पीडित महिला नंदकिशोर राय की पत्नी हेवंती देवी ने एक लिखित शिकायत अमनौर बीडीओ सहित जिला के वरिये पदाधिकारियों को दिया है. जिसमें बताया है कि फरवरी महीने में कौशल कुमारआवास सहायक मेरे घर पर आये और बोले कि आपके सास जो कुछ दिन पहले मर चुकी है उसके नाम से प्रधानमंत्री आवास पास हुआ है. आप अगर कुछ खर्च करियेगा तो आपके नाम पर आवास पास कर दिया जायेगा. मैं उनके बातों में आकर पांच हजार रुपये अपना आधार और बैंक खाता का फोटो कॉपी साथ मे दे दिया. मगर बाद में पता चला कि हमसे ज्यादा पैसा लेकर मेरे गोतनी का आवास पास करा दिया गया. जब इसकी शिकायत कि तो वे अपना मुंह बंद रखने की सलाह देते हुए कहा कि तुम्हारा भी आवास पास करा देगें. जब अपने पैसा मांंगने लगी तो वे गालीगलौज करने लगे. और धमकी देते हुए कहा कि सरकारी आदमी से बहस करोगी तो केस में फंसा देगें.
इधर आवास सहायक कौशल कुुमार
ने अपने पर लगे इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि आरोप गलत एवं बेबुनियाद है. वहीं
प्रखंड आवास समन्वयक भोला भगत ने बताया कि इस तरह की शिकायत की जानकारी मिली है. दोनों पक्ष से मिलकर बात किया है. मामले की जांच की जा रही है.
अमनौर बीडीओ विभू विवेक से इस बाबत पुछे जाने पर अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि अबतक मुझे इसकी जानकारी नहीं है.




Recent Comments