दरियापुर(सारण)। बंगाल की युवती को पहले मिला प्यार फिर शादी फिर धोखा मिलने की फरियाद लेकर पहुंची थाना।मिली जानकारी के अनुसार युवती बंगाल राज्य के कोलकत्ता जिला के खिदिलपुर से सारण जिले के दरियापुर थाने में पहुंच पति द्वारा दूसरी शादी पर रोक लगाने की फरियाद लेकर थाने आई है। लिखे फरियाद में बताई है कि सारण जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के साहों सराय के रहने वाले युवक से मार्च 21 में मंदिर व कोर्ट में विवाह की थी। जो धोखा देकर अपने घर आ गया और दूसरा शादी रचाने के फिराक में है।उसके नजदीकी रिश्तेदार के द्वारा पता चला है। इसको लेकर उक्त पीड़ित विवाहिता अपने गृह थाने में भी एफआईआर दर्ज कराई है और दरियापुर थाना में पहुंच मामले को लेकर थाना अध्यक्ष को अवगत कराया साथ ही न्याय की गुहार लगायी हैं।