
छपरा। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सं० 3 के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा प्रत्याशी डॉ धर्मेन्द्र सिंह ने छपरा के साधु लाल पृथ्वी चंद्र उच्च विद्यालय,लोकमान्य उच्च विद्यालय, सारण एकेडमी इत्यादि स्कूलों में भ्रमण कर शिक्षकों से जनसंपर्क किया और समर्थन मांगा इस दौरान डॉ० धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हित में हर सम्भव प्रयास किया जाएगा और मेरी प्राथमिकता रहेगी की नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिलवाना, पूर्ण वेतनमान, ऐच्छिक स्थानांतरण, संबंध महाविद्यालयों को ससमय अनुदान और अतिथि शिक्षकों का सामंजन आदि मांगो को पूरा कराना। उक्त अवसर पर दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments