परवेज अख्तर (सिवान)
मैरवा (सिवान) : जल जीवन हरियाली, दहेज उन्मूलन व बाल विवाह उन्मूलन और शराबबंदी को लेकर जागरूकता के लिए 19 जनवरी को बनने वाली मानव शृंखला की सफलता को 18 जनवरी की संध्या मैरवा में मशाल जुलूस निकालने का निर्णय प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने उपस्थित मुखिया पंचायत समिति सदस्य जन वितरण प्रणाली संघ के अध्यक्ष प्रखंड और अंचल कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानव शृंखला निर्माण की पूर्व संध्या पर मशाल जुलूस निकालकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मानव शृंखला में शामिल होने की अपील की जाएगी।




Recent Comments