केंद्रीय हज समिति के चेयरमैन से मिले छपरवी
—————————————-
पहली बार भारत से 2 लाख हाजी की रवानगी की तैयारी पे दिया बधाई
_________________________
छपरा- भारतीय जनता पार्टी सारण के युवा नेता सह मुंबइ अल्पसंख्यक प्रभारी हाफिज़ साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने केंद्रीय हज समिति के चेयरमैन व खगड़िया के सांसद श्री महबूब अली क़ैसर से मुलाक़ात कर पहली बार 2 लाख हाजियों का अबतक सफल व्यवस्था पूर्ण करने पर गुलदस्ता पेश कर बधाई दिया,श्री छपरवी ने बताया कि विश्व में 2दूसरे नम्बर पर सबसे ज़्यादा हाजी भारत से इस बार रवाना हो रहें जो आज़ादी के बाद इतिहास में पहली बार रिकार्ड 2 लाख हाजी इस बार रवाना हो रहें है वहीं केंद्रीय हज समिति के चेयरमैन श्री महबूब अली क़ैसर ने बताया कि इस बार हाजियों के लिए भारत से लेकर मक्का तक और वहां से वापसी तक कि एक एक व्यवस्था पर पूरी नज़र रखी जा रही है और साथ ही हज समिति का कंट्रोल रूम टॉल फ्री नम्बर जल्द ही जारी किया जाएगा जो 24 घण्टे कार्यरत रहेंगे,श्री छपरवी ने कहा कि चौधरी महबूब अली क़ैसर पिछले कई वर्षों से हज समिति के चेयरमैन रहते हुए कई गैर ज़रूरी नियमों को हटा कर एक आसान और पारदर्शी नियम लागू कर के हज पर जाने वालों को अच्छी सहूलियत दिया है-
इस अवसर पर हाजी हैदर आज़म कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र सरकार,मोहम्मद फ़ारूक़ अहमद उपाध्यक्ष दरगाह कमिटि अजमेर शरीफ अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार,डॉ.अहमद राणा चेयरमैन उर्दू एकेडमी महाराष्ट्र सरकार आदि भी उपस्थित रहें|