
पानापुर (सारण) : रविवार को फोर्ड अस्पताल पटना के सौजन्य से बीआरसी पानापुर के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा जाँच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें दर्जनों मरीजों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, इसीजी सहित कई अन्य प्रकार का जाँच योग्य और अनुभवी डाक्टरों द्वारा किया गया।जाँच के आधार पर आवश्यक दवाओं का सेवन करने का सलाह मरीजों को दिया गया।निःशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन कर्ता जिला परिषद प्रतिनिधि अभिषेक रंजन सिंह ने कहा कि फिर अगले माह पुनः शिविर का आयोजन किया जाएगा।इस प्रकार के आयोजन के लिए जाँच में पहुंचे मरीजों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों ने अभिषेक रंजन सिंह को धन्यवाद दिया।




Recent Comments