
इसुआपुर: बारिश की पानी का निकास बन्द हो जाने से इसुआपुर नट बस्ती को लोगों का जीवन नारकीय हो गया है।बरसाती पानी गढ़ों को भरते हुए लोगों के घरों में घुस गया है।जिससे दहाड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गया है.घरों में पानी घुस जाने से दो वक़्त को भोजन के लाले पर गये हैं।पर कोई जनप्रतिनिधि या सरकारी कर्मी उनकी सुध लेने अबतक नहीँ पहुचे हैं.वही 500 बीघे में लगा धान का बीचरा तथा शब्जी का खेती बर्बाद हो चुका है.सरकारी पैक्स गोदाम भी चारो तरफ से पानी से घिरा हुआ है.पैक्स अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि यह एरिया चारो तरफ से सड़कों से घिरा हुआ है.दबंगों ने पानी निकलने के रास्ते को बंद कर दिया है.जिससे 200 परिवारों की ज़िंदगी बेहाल हो चुका है.सरकार को पानी निकासी के लिए नये सिरे से ब्यवस्था करने की पहल करनी चाहिये. साथ ही पीड़ित परिवारों को तत्काल उचित कार्यवाई करते हुए क्षतिपूर्ति की ब्यवस्था करनी चाहिये.




Recent Comments