
मशरक (सारण)। मशरक थाना पुलिस ने गुरुवार को तरैया थाना में दर्ज कांड में वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली चकिया गांव निवासी उमेश सिंह पिता भगवान सिंह हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उमेश सिंह को तरैया थाना में चोरी के मामले में वर्ष 2002 में गिरफ्तार किया गया था जिसमें थाना परिसर से ही गिरफ्तार उमेश सिंह शौच करने जानें के दौरान हथकड़ी समेत फरार हो गया जिसमें तरैया थाना पुलिस ने कांड संख्या 21/02 दर्ज करायी जिसमें वह वर्षों से फरार चल रहा था। अभियुक्त को देवरिया बाजार से गिरफ्तार कर कागजी कार्यवाही करते हुए मंडल कारा छपरा भेज दिया गया।




Recent Comments