चार साल से था प्रेम प्रसंग, शादी भी की अब रखने से किया इनकार
मढ़ौरा,सारण ।
थाना क्षेत्र के रूप ब्राहिमपुर एक महिला ने 4 साल के प्रेम प्रसंग में शादी करने के बाद भी साथ नहीं रखने की एक प्राथमिकी दर्ज कराई है रूप ब्राहिमपुर निवासी रामेश्वर महतो की पुत्री सुगांति देवी ने अपने प्राथमिकी में कहा है कि उसका नौतन निवासी आनंदू राम के पुत्र अजय कुमार से चार साल से प्रेम प्रसंग था। इस बीच अजय कुमार ने उसके साथ मंदीर में शादी की और उससे लगातार संम्बंध बनाता रहा । इधर जब उसने साथ रखने के लिये दबाव बनाया तो उसने मना कर दिया । महिला ने युवक अजय कुमार को आरोपित करते हुये थाना अध्यक्ष से न्याय करने की गुहार लगायी है ।




Recent Comments