लकड़ी नवीगंज (सीवान) :
पल्टू उच्च विद्यालय गोपालपुर के संस्थापक सदस्य एवं प्रबंध समिति के सदस्य नवादा निवासी बृजभूषण सिंह का निधन मंगलवार को देर शाम हो गया। उनके निधन से पुरे क्षेत्र के लोगों मे शोक की लहर दौड़ गई। श्री सिंह सादगी बिचारधारा के सबके साथ मिल्लत रखने वाले इंसान थे। उन्होंने अपने जीवन मे समाज सेवा अपनाया और आजीवन सेवा करते रहे। पल्टू उच्च विद्यालय गोपालपुर के संस्थापक सदस्य के साथ प्रबंध समिति का भी जिम्मेवारीयो का वखुबी निर्वहन किया। उनके मरणोपरांत हजारों लोगों की भीड़ श्मशान तक लगी रही। मुखिया शैलेन्द्र कुमार यादव राजद नेता सुरेन्द्र पांडेय चंदन सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग अर्थी में कंधे लगाये थे




Recent Comments