योगापट्टी:- पी.एच.सी एक बार फिर चर्चा में
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापटी एक संवाददाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी पीएचसी एक बार फिर चर्चा मे आ गया है ।इस बार मामला प्रसव कझ मे उगाही को लेकर खडा हुआ है इसकी प्रमुख केन्द्र बिन्दु है चर्चित एएनएम वर्षा रानी है ।विवादो से घिरी रहने वाली एएनएम वर्षा रानी का प्रसव कझ मे तैनाती और फिर हटाये जाने का रिकॉर्ड देखेंगे तो स्वत पता चल जाएगा ।कि आखिर बार बार प्रसव कझ मे तैनाती का राज क्या है । एक मरीज के साथ एएनएम के बदले उसके पति के आने और उगाही की पुरी राशि देने से मना कर देने से खडा हुआ ।इस तरह की घटना पहली बार नही हुआ है ।लेकिन चपलबाजी की घटी पहली घटना ने सबको सकते मे खडा कर दिया है ।फिलहाल शान्ति बहाली की प्रक्रिया मे स्थानीय विधायक विनय बिहारी लग गये है ।हालांकि पीएचसी प्रभारी डा अमितेश रंजन श्रीवास्तव कुछ कहने के बजाय शांति की अपील करते दिखाई दे रहे है।
वही एएनएम ने आशा पति की चपल से की पिटाई बवाल पीएचसी के प्रसव कझ मे उगाही को लेकर उपजे विवाद से बौखलाए एएनएम ने आशा पति को दौडा दौडा कर चपल से पिटाई कर दी ।बुधवार को हुई इस घटना से पीएचसी मे अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया ।आशा कनकलता के पति अनिल श्रीवास्तव ने चिकित्सको के कझ की ओर भाग कर छिप गये ।फिर भी एएनएम का गुस्सा कम नही हुआ ।इधर पिटाई के शिकार आशा पति अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि रिंकी देवी नामक महिला को भर्ती कराया गया था ।जिसको पुत्र होने के बाद जबरन रूपया की मांग एएनएम वर्षा रानी करने लगी ।मरीज ने खुशी से दो सौ रूपए देकर बोली मै गरीब हु इसी बात पर आशा पति ने एएनएम को दो सौ रूपये ही रख लेने की बात कही ।जिस पर नाराज होकर एएनएम वर्षा रानी चपल से पिटाई कर दी ।आशा पति भागने लगे तो भी परिसर मे दौडा कर पिटाई की ।इधर एएनएम वर्षा रानी ने बताया कि आशा पति हमारे साथ दुर्व्यवहार करने लगे जिस कारण हमने हो हल्ला मचाया ।चपल से पिटाई का मामला गलत है ।इधर पीएचसी प्रभारी डा अमितेश रंजन ने मामले की पुष्टि की है ।साथ ही बताया कि शान्ति बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है ।इधर आशा संघ की साधना कुमारी ने कहा कि एएनएम वर्षा रानी का वर्षो से उगाही की शिकायत की गई है ।किन्तु कोई सुनने वाला नही है ।मरीजो को परेशान करने वाली और पीएचसी के किरानी अमरेन्द्र झा का हाथ होने के कारण उसका तबादला होने के बाद भी उसकी यही तैनाती हो जाती है ।इधर विधायक विनय बिहारी ने मौके पर पहुंच कर दोनो पछो की बाते सुनकर समाधान की पहल की है वही मौके पर सीएस व अधिकारी पहुंचे ।




Recent Comments