खैरा थाना में नए थानाध्यक्ष ने किया योगदान

#विकाश कुमार/नगरा (सारण) । खैरा थाना में नए थानाध्यक्ष के रूप में बिमलेश कुमार सिंह ने योगदान किया है। वे इसके पहले रिविलगंज में पुअनि के पद पर कार्यरत थे। वही निर्वतमान थानाध्यक्ष अरुणंजय कुमार को एसपी द्वारा हटा दिया गया। इसके बाद एसपी ने रिविलगंज थाना में पुअनि पद कार्यरत बिमलेश कुमार सिंह को खैरा थाना का कमान सौंपा है। उन्होंने योगदान लेने के बाद कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था के साथ ही अपराध पर नियंत्रण, शराब एव शराबियों से क्षेत्र मुक्त बनाना ही मेरी प्राथमिकता होगी। पुलिस अधिकारियों व जवानों से परिचय लिया और सभी को टीम वर्क में काम करने के साथ ही ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करने की सलाह दी।