नवादा : शहर की बदलेगी की सूरत बुधौल स्टैंड को बनाया जायेगा आधुनिक बस स्टैंड, कवायद शुरू
#चार करोड़ की राशि सबीकृत, दो करोड़ रुपए राशि आबंटित ,इसी महीने से निर्माण कार्य चालु करने का डीएम कौशल कुमार ने दिए निर्देश
#4 करोड़ रुपए से संवरेगा नवादा बुधौलबस स्टैंड
#जिला मुख्यालय के दिन बहुरने वाले हैं जल्द ही शहर को विस्तार देने साथ ही जाम से मुक्ति दिलाने की नवादा डीएम की पहल पर पहले दो करोड़ की पहली राशि उपलब्ध कराई गई,मंजुर हुई चार करोड़
#सुमित भगत ( सन्नी ) की रिपोर्ट

नवादा
शहर के बीचों बीच स्थित बस स्टैंड को बुधौल बस स्टैंड में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।
जिला प्रशासन ने नगर परिषद के अंतर्गत बस स्टैंड निर्माण को पूर्ब में राशि आबंटित किया था ।बताते चलें कि बस स्टैंड बुधौल जिला परिषद के अधीन अंतर्गत थी ।दोनों परिषद के बीच ताना तानी के बीच राजसब आबंटित राशि बापस हो गई थी ।

बही दूसरी ओर नवादा डीएम कौशल कुमार मामले को गंभीरता
से नगर परिषद ब जिला परिषद मैराथन बैठक ब आपसी सहमति से समनबय स्थापित कर समस्या का समाधान करवाने में अहम भूमिका निभाई ।
बिभाग ने चार करोड़ रुपये की स्वीकृत देकर पहले दो करोड़ की राशि जिला को उपलब्ध करा दी है ।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा बुधौल बस स्टैंड
राष्ट्रीय राजमार्ग नवादा में बुधौल बस स्टैंड को बिभाग ने निर्माण के लिए ई टेंडरिंग के जरिये बुडको को चयनित किया है इसी महीने से बस स्टैंड का निर्माण कार्य की कबायद शुरू हो जाएगी
टाइल्स से चमकते फर्स, टॉयलेट ,यूनूरल ,यात्री शेड ,काउंटर रात में जगमगाती दूधिया रोशनी जैसी यात्रियों को मिलेगी ।
नगर परिषद ईओ नियमित रूप से निर्माण कार्य की करेगे मोनिटरिंगतथा साथ ही साथ निर्माण कार्य स्थल पर बोर्ड लगाकर योजना की प्राक्कलित राशि ,योजनाओं का विवरण, लागत तथा पुर्ण होने की तिथि अंकित कराने का डिसप्ले बोर्ड लगाकर कार्य करने का आदेश जारी किया गया है।
शहर में सुबह उठते ही रात के अंधेरे तक हर समय जाम की समस्या लगी रहती है चाहे वह सद्भावना चौक को चाहे भगत सिंह चौक हॉस्पिटल रोड हो हर जगह जाम की समस्या से लोगों को यह बुधौल बस स्टैंड चालू होने से शहर को शहर बासियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगीबुधौल बस स्टैंड में छोटे छोटे बस बस स्टैंड जो जी का जंजाल जाम की समस्या का मेन कारण बना हुआ था शहर की सूरत ब सीरत बिगाड़ दी थी बुधौल बस स्टैंड चालु हो जाने से आधुनिक सुबिधा से लैस होने से पटना रांची कलकत्ता जाने बाली लबी रूट की गाड़ियों का परिचालन शुरू हो जाएंगेऔर नवादा शहर को जाम से निजात पाने में अहम भूमिका होगी ।




Recent Comments