दिघवारा (सारण) थाना क्षेत्र के शीतलपुर हाई स्कूल के सामने बस्तीजलाल पंचायत सचिव वीरबहादुर राम के हाथों से झपट्टा मार कर करीब डेढ़ लाख रुपए छिनैती का मामला प्रकाश में आया है।
बताया जाता है कि बस्ती जलाल व कुरैयां पंचायत सचिव वीरबहादुर राम अपने निजी खाते से शीतलपुर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से डेढ़ लाख रुपए निकासी कर निकलकर हाई स्कूल के सामने पहुंचे ही थे कि उचक्के झपट्टा मारकर रुपये झपट ली और देखते-देखते भाग निकला। इस संबंध मे दिघवारा थाना ने वीर बहादुर राम की लिखित तहरीर पर अज्ञात उचक्के के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।




Recent Comments