• भड़के लोग इलाके में नहीं बनने देना चाहते आसपास क्वॉरेंटाइन सेंटर

रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : नवादा नगर के गुनावां में स्तिथ अमृत गार्डन होटल को स्वास्थ्य विभाग व ज़िला प्रशासन के द्वारा चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने कार्य चल ही रहा था की आस पास रहें लोगों को भनक लगी की इलाक़े के एक होटल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है ।वहीं आस पास रहे लोगों ने जमकर इसका विरोध किया ।
ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के द्वारा इलाके के एक होटल में आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है ।
इलाके में कोरोना से संबंधित कोई काम नहीं करने देंगे. ग्रामीणों के भारी विरोध के बाद पुलिस को वहां से बैंरग लौटना पड़ा ।

वहीं इस मामले पर पूरी जानकारी देते हुए सदर एसडीओ अनु कुमार ने कहा कि अमृत गार्डन होटल को चिन्हित कर क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया जा रहा था. लेकिन ग्रामीणों ने इसके विरोध किया जिसके बाद हम लोगों ने मिलन होटल को क्वारेंटाइन सेंटर के लिए चुना है.उन्होंने अपील की है कि अगर इस परिस्थिति में जनता उनके साथ नहीं देगी तो आने वाली कल मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है ।