*तरैया और पानापुर में नये बीईओ ने किया योगदान*

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

तरैया और पानापुर प्रखण्ड में नये बीईओ प्रतिभा कुमारी ने सोमवार को योगदान लिया।ज्ञातव्य हो कि पानापुर बीईओ को ही तरैया का अतिरिक्त प्रभार मिला है।योगदान के बाद बीईओ ने कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और सरकार की लाभकारी योजनाओ का लाभ बच्चों तक पहुँचाना मेरा प्रथम लक्ष्य होगा।उक्त मौके पर लेखापाल अखिलेश्वर सिंह,समन्वयक संजय कुमार सिंह,संजीव कुमार सिंह,कृष्णकांत कुमार,प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सचिव मुन्ना प्रसाद,प्रधानाध्यापक बबन सहनी, कौशल किशोर सिंह,पवन प्रताप सिंह,राजेश राय,कांत सिंह मुन्ना,विजय कुमार मांझी व अन्य मौजूद थे।

योगदान के बाद बीईओ ने किया विद्यालय का निरिक्षण
योगदान के बाद बीईओ प्रतिभा कुमारी ने आदर्श मध्य विद्यालय तरैया सहित अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।निरीक्षण के बाद बीईओ ने कहा कि विद्यालय की व्यवस्था एवं बच्चों की पढ़ाई बेहतर पाया गया जिसे देख मैं प्रसन्न हूँ।वही सभी बच्चों के बीच पुस्तक उपलब्ध हो इसके लिए उन्होंने प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा -निर्देश दिया।