
.ट्रक ड्राइवर की जमकर हुई कुटाई,सदर अस्पताल में भर्ती
.नाराज लोगों ने पुलिस बल पर भी किया पथराव
सिवान : सिवान में शनिवार की देर शाम लगभग 7 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शहर के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने लगभग एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। ट्रक की चपेट में बाइक और स्कूटी सवार के साथ पैदल चल रहे लोग भी आए हैं।हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।मृतकों में एक महिला व एक पुरुष बताये जाते है।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला बैंक ऑफ बड़ौदा की कर्मी पूजा कुमारी पिता कृष्ना राम लक्ष्मीपुर सिवान निवासी बताई जाती है जबकि दूसरे मृतक पुरुष की पहचान आंदर थानाक्षेत्र निवासी शोएब अख्तर के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें गोरखपुर रेफर किया गया है।गंभीर रूप से घायल व्यक्ति हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गडार का निवासी बताये जाते है।वही मामूली रूप से जख्मी कई लोग अपना स्वयम का इलाज निजी अस्पताल में करवा कर अपने घर चले गए। सूचना मिलते ही समाजसेवी श्रीनिवास यादव घटनास्थल पर पहुंच घायलों को सदर अस्पताल भेजवायें और पुलिस को सूचना दी तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रक और पुलिस गश्ती जीप को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ट्रक चालक की भी जमकर पिटाई की गई। बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पुलिस बल पहुंच गया है।जबकि घायलों को सदर अस्पताल लाये जाने की सूचना प्राप्त होते ही भीड़ का एक बड़ा हिस्सा सदर अस्पताल पहुंच गया है।लोगों की भीड़ बढ़ती देख सदर अस्पताल में भी पुलिस बल की संख्या बढ़ा दी गई है।सूत्रों के अनुसार ट्रक ड्राइवर का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी स्थिती भी गंभीर बताई जाती है।प्राप्त सूचना के अनुसार घायल ट्रक ड्राइवर को भी गोरखपुर रेफर कर दीया गया है।घटना की सूचना प्राप्त होने पर सिवान एसपी अभिनव कुमार,डीएसपी जितेंद्र पांडेय ने भी घटनास्थल व सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी हासिल की।नाराज लोगों का कहना था कि नो एंट्री के बाबजूद ट्रक शहर में कैसे प्रवेश किया जो यह दिखाता है कि यह हादसा प्रशासनिक चूक का गम्भीर नतीजा है।




Recent Comments