
मढ़ौरा(सारण)।सलिमापुर शेखटोली में बीती रात एक बोलेरों से पहुंचे चोरों ने एक घर से लाखों रुपयें के समान की चोरी कर ली । मिली जानकारी के अनुसार घर में पुरुष सदस्य नही थे तीन महिला और दो बच्चें थे । बुधवार की रात में पुरा परिवार घर की छत पर सोया था । गांव में पहुंचे चोरों ने घर के छत से सिढ़ी के रास्ते घर के भीतर पहुंचे । छत पर घरवाले सोते रहे तब तक चोरों ने घर के भीतर से पेटी, बक्सा जो मिला उसे बोलेरों में लाद लिए । चोरों ने घर के अलमीरा को भी खोलकर उसमें रखा गहना और किमती कपड़ा निकाल लिया । इसी बीच घर की मालकिन शाहजहा खातून की निंद खुली तो वह नीचे जाकर देखा तो उसके दरवाजे पर एक बोलेरों लगा था । दो चोर उसके घर से एक पेटी को बोलेरों पर लाद रहे थे । महिला ने शोर मचाया लेकिन तबतक चोर अपनी गाड़ी को स्टार्ट करके भाग निकले । घटना रात के डेढ़ बजे के करीब की बताई गई है । घर की महिलाओं ने कमरे में जाकर देखा तो सभी कमरे में समान बिखड़ा पड़ा था । घटना को देख महिलाओं को होश उड़ गए । इधर सुबह में लेरुआ और शिवगंज के बीच मुख्य सड़क के किनारे पेटी और उसके कपड़े फेके मिले है । चोरों ने काम का चिज नही मिलने पर पेटी और कपड़ो को फेक कर भाग निकले थे ।




Recent Comments