
मांझी(सारण)। छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर दाउदपुर के समीप सोमवार को हाइवा और कार की जबरदस्त ठोकर में कार चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद चालक हाइवा को लेकर भागने में सफल रहा। मिली जानकारी के अनुसार छपरा सिवान मुख्य मार्ग के दाउदपुर में ग्रामीण सड़क से मुख्य सड़क पर प्रवेश कर ही रहा था तभी सिवान से छपरा की ओर तेज गति से जा रहा हाइवा ने कार में ठोकर मार दी। जिससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि चालक सही सलामत बच गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से क्षतिग्रस्त कार को रोड के किनारे हटा दिया गया।




Recent Comments